*COME WITH NATURE*for*HEALTHY FUTURE*खबरें अभी और भी है लेकिन मिलते है एक छोटे से ब्रेक के बाद

Thursday, 9 June 2011

COMMENT

Dr. Mukesh Raghav, Bikaner Has left a comment on New Your post
 " FUNY ARTICAL "Agar AADAMI SEENG KE HOTE" ":

Dr. Jog Singh, are the horns of a man are woman, then married to

 Admioan was not so Well, God is so cruel, yeah you would assume,
 the fact of the Singo doctor made the first in the world Doctor does
 to your thinking and writing Asadhuvad.
Regards

Wednesday, 8 June 2011

"AGAR AADAMI KE SEENG HOTE"


 "AGAR AADAMI KE SEENG HOTE"










"AGAR AADAMI KE SEENG HOTE"
"अगर आदमीं के सींग होते.. तो ?????
           क्या होता ??????
(१)अस्पताल में सींग स्पेस्लिस्ट डॉ.की पोस्ट होती 
(२)कंपनियां हेयर प्रोडक्ट की बजाय सींग प्रोडक्ट बनाती
(३)नाई बाल सवारने के स्थान पर सींग सवारने का काम करते 
(४)पति -पत्नी भिड़ते तो सींग की मुरम्मत करने के लिए सैलून होते 
(५)दुकानों पर सींग को सजाने-सवारने का सामान बिकता 
(६)विशेष प्रकार के सींग कवर लगाने पड़ते 
(७)गरीब आदमी कपडे के कवर लगाता
(८)अमीर आदमी सोने -चांदी के कवर लगाता 
(९)महिलायों के लिए सूट के साथ मैच करने वाले कवर बनाने पड़ते 
(१०)महिलायों के लिए लेडी सींग स्पेस्लिस्ट डॉ होती ,आदमियों का डॉ ,
      बच्चों  का डॉ. अलग होता 
(११)बस में सामान रखने के लिए बनाये छज्जे हटाने पड़ते ,उसमे फंस कर 
     किसी का सींग टूट सकता था ,हरजाना भी रोडवेज को भरना पड़ता 
(१२)बस में लिखना पड़ता "सवारी अपने सींगों की खुद जिम्मेवार है "
(१३)अमिताभ बच्चन डाएलोग कुछ यूँ बोलते 
        "भाई सींग हों तो नथ्थू लाल जैसे हो ,वरना ना हो.."  
(१४)सलमान भाई शर्ट उतारकर सीना दिखने की बजाये कवर उतर कर 
       सींग दिखाते 
(१५)महिलाये कहती"हाय नी तेरे सींग तो बिपाशा से मिलतें है "
(१६)टीचर बच्चों को टांग तोड़ने की बजाए सींग तोड़ने की धमकी देते 
(१७)डाकुयों का सरदार सबसे बड़े सींग वाला होता 
(१८)गब्बर सिंह बोलता "ये सींग मुझे दे दे ठाकुर ...."
(१९)मुग़ले-आज़म में "शेखूऊ...तेरे सींगों से बगावत की बू आती है ....
(२०)कुछ लोग क्लीन शेव्ड के स्थान पर क्लीन्ड सींग घूमते
(२१)पशुयों को भगाने के लिए डंडे की ज़रुरत नहीं पड़ती 
(२२)फोटोग्राफर सींगों का एंगल सैट करके फोटो खींचता  
(२३)बच्चों के सींग टूट जाने पर माताएं चिंता करती डॉ.कहता -
      "चिंता मत करो दूध के सींग है ...फिर आ जायेंगे ..."
(२४)बच्चा रोता तो डॉ.कहता
        "सींग  उगने का दर्द है ..ये दवा देते रहो बिना दर्द के सींग उग जायेंगे "
(२५)सींगों को रंगने के लिए अलग-अलग प्रकार के रंग मिलते 
(२६)नाई पूछता "क्या बात है जोगा सिंह जी लगाता है भाभी जी से झगडा हो गया 
      सींगों पर खरोंच भी है, और क्रेक  भी है,भरना पड़ेगा 
(२७)रिश्ता करते समय सींगों को विशेष प्राथमिकता दी जाती 
(२८)खास बात ये भी की सभी को दो सींग के साथ एक-एक पूंछ फ्री मिलती
                           ------:::::::::::::::उपसंहार ::::::::-------
      बातें तो और भी बहुत है श्रीमान ,वैसे अच्छा ही होता यदि आदमी के सींग होते 
      क्योंकि आजकल आदमी का पता ही नहीं चलता कि उसके मुंह क्या है ,बगल 
      मे क्या है ?दिल में  क्या है ,नज़र कहाँ है ,थोथा रोभ है या दमदार ,इत्यादी -२
      ये सब कुछ पूंछ हिलाने के तरीके से पता चल जाता ,सींग हिलाने के तरीके से 
      पता चल जाता .
                             इसलिए आयो हम सब प्रार्थना करे हे प्रभु हमारे फिर से सींग 
      लगादे,ताकि पूंछ भी फ्री मिल जाये 
      (ये भी हो सकता है कुछ मानव विरोध में भी प्रार्थना करे,क्यों कि उनका काम 
        इसी आधार पर ही तो चलता है ,पोल खुलने का भय भी तो बना रहेगा ना )